है' प्यार में दर्द कितना' ये मत गिनाइएगा मैं' सर-फिरा हूँ


है' प्यार में दर्द कितना' ये मत गिनाइएगा मैं' सर-फिरा हूँ
दिमाग़ की बातों' में मुझे मत फँसाइएगा मैं' सर-फिरा हूँ

दवा अगर काम में न आये बुलाइएगा मिरे सनम को
ले' कर के' ही नाम उसका' मुझको बचाइएगा मैं' सर-फिरा हूँ

नहीं कनेक्शन है रौशनी से न जुगनुओं का शरर मयस्सर
है' मशवरा मेरा' मुझसे' मिलने न आइएगा मैं' सर-फिरा हूँ

मैं' हिज्र में अब लड़ूँ सभी से करूँ अजीबो ग़रीब हरकत 
घुटन भरी ज़िन्दगी से' मुझको बचाइएगा मैं' सर-फिरा हूँ 

ये' जो मुहब्बत है' वो मुजस्सम गुनाह है क्या अगर है' रहबर 
मिरा निशाँ आप ही ज़मीं से मिटाइएगा मैं' सर-फिरा हूँ

/ तरुण पाण्डेय

Comments