यार कीचड़ में विदेशी फूल क्यों हम बो रहे
यार कीचड़ में विदेशी फूल क्यों हम बो रहे ख़ार-ओ-ख़स में भी बहुत कुछ है जिसे हम खो रहे जब तलक कार-ए-जहाँ को जान पाते हम सभी देखते हैं क्या कि बोझा दूसरों का ढो रहे बस दिखावे के लिए कुछ लोग लगते हैं गले बे बसीरत लोग हाथों में तमंचा बो रहे बैठ कर दफ़्तर में आँखें मूँद लीं बार-ए-दिगर जब हुआ हल्ला कि मुफ़्लिस हक दुबारा खो रहे दिल में मेरे चुभ गयीं कितने ग़मों की किर्चियाँ कुछ ग़मों पर हँस रहे हैं कुछ ग़मों पर रो रहे / तरुण पाण्डेय






