पुराने सब दरख़्तों को गिराना बुज़दिलाना है
पुराने सब दरख़्तों को गिराना बुज़दिलाना है
यहाँ सच्ची किताबों को जलाना बुज़दिलाना है
कहानी में नगर के हार क्यों सच की हुई हरपल
ज़माने में मगर सच को थकाना बुज़दिलाना है
घरों से नींव के पत्थर हटाने का बहाना है
बुज़ुर्गों को सहन में ही सुलाना बुज़दिलाना है
बहुत अच्छा बहुत अच्छा बता कर जान ले लेना
यहाँ अच्छे सभी को अब मिटाना बुज़दिलाना है
अकेले माँ को' तन्हा कर तुझे क्यों शहर है जाना
सुनो भी गाँव को यूँ छोड़ जाना बुज़दिलाना है
©® तरुण पाण्डेय


Comments
Post a Comment